मुरादनगर हादसा: मरने वालों की संख्या 25 हुई EO निहारिका सिंह समेत तीन गिरफ्तार
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) मुरादनगर में श्मशान घाट का लिंटर गिरने से हुए हाद्से में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। साेमवार सुबह तक मरने वालाें की संख्या का आकड़ा 25 तक पहुंच गया। अभी कई अन्य भी गंभीर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका EO निहारिका सिंह समेत जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष काे गिरफ्तार कर लिया गया है।