19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर
भक्तों को बचाने के लिए मां धारण किया था वृद्ध का रूप, नवरात्र पर इस मंदिर में लगता भक्तों का रेला
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Ghazipur / Videos / भक्तों को बचाने के लिए मां धारण किया था वृद्ध का रूप, नवरात्र पर इस मंदिर में लगता भक्तों का रेला

भक्तों को बचाने के लिए मां धारण किया था वृद्ध का रूप, नवरात्र पर इस मंदिर में लगता भक्तों का रेला

हमेशा भक्तों पर रहता है मां भगवती का आशीर्वाद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 16 Oct 2018, 11:38 AM IST

गाजीपुर. आस्था व विश्वास का प्रतीक रेवतीपुर गांव के मध्य में स्थित मां भगवती देवी का मंदिर श्रद्धालुओं के सभी मुरादों को पूरा करने के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चित है। यहां बारहों महीने तक अखंड दीपक जला करता है। वहीं सवा माह का कीर्तन भी होता है। वैसे तो हमेशा भक्तों पर मां का आशीर्वाद बना रहता है। लेकिन शारदीय नवरात्रि या फिर चैत्र नवरात्रि में जो भी भक्त यहां आते हैं वे कभी यहां से खाली नहीं जाते। नवरात्र के प्रथम दिन से ही यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे है।


मान्यता है कि मुस्लिम शासन काल में काम मिश्र व धाम मिश्र ने फतेहपुर सिकरी से मां की मूर्ति लाकर यहां पर स्थापित किए। ब्रिटिश हुकूमत में अकाल पड़ जाने के कारण लोगों को भूखे मरने की नौबत आ गयी थी परंतु इस दशा में भी तत्कालीन प्रशासन ने लोगों से लगान वसूलने का फरमान जारी कर दिया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया था। तभी मां ने एक वृद्धा का रूप धारण करके पूरे गांव का लगान अंग्रेजों के पास ले जाकर चुकाया और लोगों को इस मुसीबत से छुटकारा दिलाई। किदवंतियों के अनुसार बलिबंड खां पहलवान के उपर मां का आशीर्वाद था। वह मां के अनन्य भक्त थे। उन्होंने स्वप्न में मां का दर्शन भी किया था। इस तरह यह धाम समरसता व भाईचारे का भी प्रतीक है।


ऐसा है मंदिर
मंदिर पंचतलीय है। प्रत्येक तल में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की नक्काशी है। इन मूर्तियों से अद्भूत नक्काशी कला के बारे में पता चलता है। मां की मूर्ति के पास लगे खंभो को लोगो ने उस समय यातायात सुविधाओं के अभाव के कारण अपने कंधो पर लाकर मंदिर में स्थापित किया था। नवरात्र के इन पावन दिनों में मंदिर की आकर्षक सजावट की गई। इससे मंदिर की सुंदरता देखते ही बनती है। इन दिनों मुंडन संस्कार भी शुरू हो गया है। इससे मंदिर परिसर में रौनक की छटां बिखर गई है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश