
गाजीपुर. प्रचंड गर्मी और तेज हवा की वजह से किसानों की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जिले के भांवरकोल ब्लॉक के में अचानक से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ ही पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 120 परिवारों का सबकुछ छिन गया।
इस आगलगी की घटना में रिहायसी झोपड़ी के साथ कुछ जानवर भी आग में झुलस गए। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 120 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया जिसका सब कुछ जलकर राख हो गया।
वहीं घटना की जानकारी होने पर फौरन जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और लोगों को राहत देने में जुट गया। वही ग्रामीणों की माने तो फायर ब्रिगेड 3 घंटे लेट घटना स्थल पर पहुचा। अगर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गया होता तो कुछ बच जाता।