17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर
सीएम योगी राज में क्षत्रिय महासभा को झटका, शहीद के नहीं लिए नहीं करा पायी यह काम,  सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लडऩे का ऐलान
Play video

सीएम योगी राज में क्षत्रिय महासभा को झटका, शहीद के नहीं लिए नहीं करा पायी यह काम, सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लडऩे का ऐलान

कहा दो माह में नहीं मानी गयी मांग तो सर्वोच्च अदालत का खटखटायेंगे दरवाजा, शहीद का नहीं होने देंगे अपमान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 3:38 PM IST

रिपोर्ट:-आलोक त्रिपाठी
गाजीपुर:– सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में भी क्षत्रिय महासभा की मांग नहीं मानी जा रही है जिसके विरोध में महासभा के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में जाने का ऐलान किया है। क्षत्रिय महासभा ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला प्रशासन ने डेढ़ माह का वक्त मांगा है हम उन्हें दो माह का समय देते हैं इसके बाद भी हमारी मांग नही ंमानी गयी तो सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
यह भी पढ़े:-यह बनेगा प्रदेश का पहला आयुर्वेद महाविद्यालय, जहां एक साथ इन विषयों की होगी पढ़ाई

क्षत्रिय महासभा काफी समय से गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरूद्दीन पुर के निवासी शहीद शशांक सिंह की मूर्ति लगाने की मांग कर रही है। क्षत्रिय महासभा की मांग है कि कासिमाबाद चौराहे पर शहीद शशंका सिंह की प्रतिम लगानी चाहिए। मूर्ति लगाने की मांग को लेकर क्षत्रिय महासभा ने सड़क जाम करने की तैयारी थी लेकिन पुलिस प्रशासन को आंदोलन की सूचना पहले ही पहुंच गयी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह को हिरासत में ले लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में क्षत्रिय महासभा के लोग पुलिस लाइन पहुंच गये और जिलाध्यक्ष को छोड़े जाने की मांग करने लगे। क्षत्रिय महासभा के सचिव विक्रांत सिंह के साथ जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की वार्ता हुई। एसपी सोमेन वर्मा ने सभी लोगों को प्रतिमा लगाने को लेकर जारी सुप्रीम कोर्ट का आदेश पढ़ कर सुनाया। इसके बाद जिला प्रशासन ने कहा कि इस मामले में विधिक आयोग से सलाह लिया जा रहा है और डेढ़ माह में प्रतिमा लगाने के संदर्भ में अंतिम निर्णय कर लिया जायेगा। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह ने कहा कि हम लोगों ने जिला प्रशासन को दो माह का समय दिया है। इसके बाद भी प्रतिमा नहीं लगाने दी जायेगी तो हम लोग सुप्रीम कोर्ट में जायेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जिस निर्णय का हवाला दिया जा रहा है वह वर्ष 2013 का है और इसके बाद कई प्रतिमा लगायी जा चुकी है। बताते चले कि शंशाक सिंह सेना में तैनात था और 22 नम्बर 2016 को कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गये थे। तभी से शहीद की प्रतिमा लगाने की मांग हो रही है। अखिलेश यादव की सरकार में भी यह मुद्दा उठा था और अब सीएम योगी सरकार में उठा है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया के लिए बड़ा झटका है मुलायम के बाद इस बड़े नेता का कमजोर होना

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश