
गाजीपुर. जिले के लंका मैदान में निकाय चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी की सभा में ही युवक ने हंगामा मचा दिया।
सभा स्थल पर सीआरपीएफ के जवान ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किये जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। उसका कहना था कि इस मामले को लेकर वग जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ ही सूबे के डीजीपी से भी मुलाकात कर चुका है। पर आश्वासन के अलावा आज तक किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
दरअसल गाजीपुर के छावनी इलाके के रहने वाले जितेंद्र कुशवाहा सीआरपीएफ के जवान हैं। जिनकी तैनाती झारखंड में है। पर इनके गांव के ही कुछ दबंगों ने इनकी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पर इसके खिलाफ जब वो और उनका परिवार आवाज उठाता है तो उन्हे धमकियां दी जाती हैं। इनका कहना है कि इनका परिवार पूरी तरह से डरा हुआ है। तमाम कोशिशों के बाद भी इनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे नाराज होकर इन्होने सीएम की सभा में पर्चा लहराकर जमकर हंगामा किया। स्थल पर तैनात भारी सुरक्षा कर्मियों ने जितेन्द्र को तुरंत हिरासत में ले लिया।
पीएमओ से भी लगा चुके हैं न्याय की गुहार
जितेन्द्र की मानें तो जिले के पुलिस कप्तान और सूबे की डीजापी से न्या न मिलने के बाद उन्होने इसकी शिकायत सूबे के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को भी पत्र भेजकर की है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नही हुई।