
गाजीपुर. उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार कानून व्यवस्था में सुधार और अपराधियों के खात्मे की बात कही जा रही है। यूपी के डीजीपी ने अपराध की कमी की बात करते हुए मीडिया के सामने एक आंकड़ा पेश किया है, जिसमें पिछले छह माह में अपराध की घटनायें कम होने की बात बताई गई । मगर सरकार के इन दावों पर सरकार के सहयोगी दल ने ही सवाल खड़े कर दिये हैं।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जखनियां विधायक त्रिवेणी राम ने कानून व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपी में अपराध में कोई कमी नहीं आई है बल्कि बलात्कार, छिनैती, हत्या और चोरी के मामले में इजाफा हुआ है। जब जेल में असलहा पहुंच सकता और हत्या हो सकती है तो सड़क और क्षेत्र में क्या हालात होंगे।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में उनकी ही नहीं, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी बात नहीं सुनी जाती है। त्रिवेणी राम ने कहा कि पार्टी का शोषण और उनकी बातों को लगातार अनसुना किया जा रहा है।
BY- ALOK TRIPATHI