5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर

मंदसौर में हुए नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ यूपी में लोगों का फूटा गुस्सा, फांसी की मांग

मंदसौर में हुए नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ यूपी के गाजीपुर में प्रदर्शन, फांसी की मांग

Google source verification

गाजीपुर. मध्यप्रदेश के मंदसौर में 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में आरोपी के आज भी खुलेआम घूमने और शासन प्रशासन द्वारा को कार्रवाई नहीं किये जाने के मामले में गाजीपुर जिले की जनता आक्रोशित होकर आरोपी के खिलाफ जुलूस निकाला और शासन प्रशासन से आरोपी को फांसी दिलाने की मांग की।

ये जुलूस उमंग फाउंडेशन के तत्वावधान में जिले के शहरी इलाकों में सैकड़ों युवकों ने निकाला। इसके बाद शहर के मिश्रबाजार चौराहे पर आरोपी का पुतला भी फूंका।

दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने कड़े कानून बनाए। ताकि लोग उसके अंजाम से डरे और घटनाओं में कमी हो। बावजूद इसके घटनाओ में कमी के बजाय आये दिन महिलाओं और खासकर नाबालिक के साथ घटना सुनने व देखने को मिल रहा है। जिसके बाद आमजन में गुस्सा होना लाजमी है। ऐसा ही एक घटना कुछ दिन पहले मंदसौर में हुआ जहां एक 7 साल की नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दिया गया और आरोपी आज भी खुलेआन घूम रहे हैं।

नाबालिक को न्याय दिलाने के लिए और आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर जनपद की उमंग फॉउंडेशन के बैनर तले सैकड़ों युवक एक जलूस निकल शहर का का चक्रमण करते हुए मिश्रबाजार चौराहे पर आरोपियों का पुतला फूंक उसको फांसी देने की मांग किया।

input आलोक त्रिपाठी