
गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर में सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर अधर्म कर रही है। वहीं कहा कि बीजेपी झूठ और फरेब के दम पर 2014 का चुनाव जीता था लेकिन 2019 में इसके विदाई का समय तय है।
बता दें कि सपा सरकार में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह अपने पिता गया सिंह के देहावसान में 6 फरवरी को आए थे। प्रदेश के तमाम सपा नेता ओमप्रकाश सिंह के गांव सेवराई पहुंच रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सेवराई पहुंचे और मीडिया से बजट बात करते हुए कहा कि पहला बजट है भारतीय जनता पार्टी का तो ऐसा क्या हुआ न तो कोई सड़क बन रही है न कोई पुल बन रहा है। कोई बजट पास होता है तो उसे खर्च किया जाता है।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विकास से न तो मतलब है न जनता से। बीजेपी ने झूठ और फरेब और लोगों को लड़ाकर 2014 का चुनाव जीत लिया था। हिन्दू मुस्लिम करके जीत गए। इसबार हिन्दू भी इनको समझ गया है और और 2019 में इनकी विदाई करेगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने पर बोलते हुए कहा कि गड्ढा मुक्त कहीं नहीं हुआ। वह भी पैसा क्या हुआ। मैं मांग करता हूं कि ये सरकार अपनी ही गड्ढा मुक्ति योजना की सीबीआई जांच कराए। पुरानी सरकार के कार्यों पर बजट की कमी पर बोलते हुए कहा कि सरकार न तो पुरानी सरकार का कोई काम आगे बढ़ा रही है न ही कोई नया काम कर रही है सरकार कर क्या रही है भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर अधर्म का काम कर रही है झूठ बोल रही है लोगों को ठगने का काम कर रही है असत्य प्रलाप कर रही है।लोगों की भावनाओं को उभार कर वोट लेने का काम कर रही है। जनता इनका झूठ समझ चुकी है और अब विकास पर वोट देगी नहीं तो खुद भुगतेगी।
By- Alok Tripathi