
गाजीपुर. नंदगंज थाना इलाके के कुसम्ही कलां के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार 7 लोगों में दो की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
वहीं हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने गाजीपुर- वाराणसी नेशनल हाइवे 29 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। जानकारी के मुताबिक वाराणसी की तरफ से गाजीपुर आ रहा ट्रक और गाजीपुर से नंदगज जा रहा सवारी से भरा ऑटो कुसम्ही कलां के पास दोनों के बीच आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
एसडीएम सदर विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, सड़क हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की है। उनकी मांग को देखते हुए जो भी शासन की तरफ से संभव है मृतक के परिजनों और उसमें घायलों को मुआवजा देने की बात कही गई है, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। वहीं ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद ट्रक समेत फरार हो गया।
BY- ALOK TRIPATHI