4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर
यूपी के गाजीपुर में दो जिगरी दोस्त गंगा में डूबे, मचा कोहराम
Play video

यूपी के गाजीपुर में दो जिगरी दोस्त गंगा में डूबे, मचा कोहराम

महादेवा गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे दो दोस्त डूब गए
Google source verification

गाजीपुर. जिले के सदर कोतवाली इलाके के छोटा महादेवा गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे दो नाबालिग दोस्त डूब गए। डूबने की सूचना गांव के ही युवकों ने परिजनों को दी। जिसके बाद डूबने की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों की चीख-पुकार पर गांव के ग्रामीण भी इक्क्ठा हो गए। ग्रामीणों ने नाबालिगों के गंगा में डूबने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस गोताखोर के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर गंगा में डूबे नाबालिगों को ग्रामीणों के साथ तलाश में जुट गई।

लेकिन 6 घंटा बीत जाने के बाद भी दोनों नाबालिगों का कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस गोताखोर की मदद से नाबालिगों की तलाश में अभी भी जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, शाहनवाज और आकाश दोनों ही सदर कोतवाली इलाके के सरैया गांव में रहते हैं। ये दोनों नाबालिग दोस्त हैं। ये हमेशा गंगा में स्नान करने के लिए शहर के दादरी घाट पर जाते थे, लेकिन शुक्रवार सुबह 7 बजे शहर के छोटा महादेवा घाट पर नहाने पहुंचे थे। जहां वे डूब गए। डूबने की सूचना गांव के ही लोगों ने दी। जिसके बाद से पुलिस गोताखोर और ग्रामीणों की मिली भगत से दोनों की तलाश जारी है।

अभी तक दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि, शाहनवाज सैरैया गांव का मूलतः निवासी है शाहनवाज अपने चार भाइयों में सबसे छोटा है। वहीं दूसरा आकाश कासिमाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वो अपने पिता के साथ एक ढाबा पर काम करता है और सैरैया गांव में ही किराये पर रहता है।

input आलोक त्रिपाठी

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश