2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा को घेरा, कहा- पूर्व की सरकार में लाल टोपी वाले ही उठाते थे सरकार की योजना का लाभ
Play video

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा को घेरा, कहा- पूर्व की सरकार में लाल टोपी वाले ही उठाते थे सरकार की योजना का लाभ

योगी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गाजीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था
Google source verification

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजीपुर. योगी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सपा पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार में श्रमिकों के बजाय लाल टोपी वाले सरकार की योजना का लाभ उठा लिया करते थे। जनपद गाजीपुर के लंका मैदान में श्रम विभाग के द्वारा मजदूर परिवार को अन्य योजनाओं से लाभान्वित कर प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही रजिस्टर्ड श्रमिकों के बेटे और बेटियों को विभाग के द्वारा 493 साइकिल कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के हाथों बांटा गया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल लेकर जाते थे मजदूर बेचारा टकटकी लगाए देखता रहता था कि पैसा हमारा साइकिल हमारा और ले जा रहा है लाल टोपी वाला।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश