3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
राष्ट्रवाद, हिंदूत्व व विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनावः उपेंद्र दत्त शुक्ल
Play video

राष्ट्रवाद, हिंदूत्व व विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनावः उपेंद्र दत्त शुक्ल

मुख्यमंत्री ने जितना काम गोरखपुर में किया है वह आजतक किसी ने नहीं किया।
Google source verification

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि वह हिंदूत्व, राष्ट्रवाद और विकास के के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने अपने साढ़े दस महीने के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में जो काम कर दिया वह विपक्षी दलों ने सत्ता में रहते हुए 25 साल में नहीं किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में वे लोग उपचुनाव भी जीतने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जितना काम गोरखपुर में किया है वह आजतक किसी ने नहीं किया।
उन्होंने बताया कि पिपराइच चीनी मिल का शिलान्यास, एथनाॅल प्लांट, चंदाघाट पुल, अनगिनत सड़कें, रामगढ़ ताल परियोजना को गति देना, कई राजकीय डिग्री काॅलेज, इंटर काॅलेज, शहर में प्रेक्षागृह सहित दर्जनों ऐसी परियोजनाएं इस जनपद को मिली है जो किसी ने इसके बारे में नहीं सोचा।