
गोरखपुर.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में अचानक से एक चलती कार आग का गोला बन गई. हादसा इतना भीषण रहा कि उसमे सवार भी पलभर में ही जलकर ख़ाक हो गये. प्रथमदृश्या इस दुर्घटना को कार में आई किसी तकनीकी खराबी को माना जा रहा है.
दरअसल, महराजगंज जिले में ICICI बैंक में तैनात मैनेजर 35 साल के अशोक चौधरी रोज की तरह बैंक से गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के कंजही गांव अपने घर लौट रहे थे. रात 9:30 बजे वह खोराबार के सोनवे और कंजही गांव के बीच ढोलबजवा गांव के पा पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी आई-10 कार में आग लग गई. चलती कार में आग लगने के कारण सीट बेल्ट बांधे होने की वजह से वे बाहर नहीं निकल सके और कार में जिंदा जल गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.