27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर
निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी बोले मार्च 2019 में शुरू होगी आेपीडी
Play video

निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी बोले मार्च 2019 में शुरू होगी आेपीडी

तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन एम्स के चल रहे निर्माण को देखने पहुंचे थे सीएम

Google source verification

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में निर्माणाधीन एम्स और नन्दानगर अण्डरपास का जायजा लेने पहुंचे। निर्माण कार्यदायी संस्था के लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

सबसे पहले कूड़ाघाट में जाकर निर्माणाधीन एम्स को देखा। वहां पर उन्होंने हाईट्स कंपनी के अधिकारियों से डिजाइन एंव लेआउट के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की एंव थ्री डी नक्शे के माध्यम से एम्स के स्वरूप की जानकारी ली। उन्होंने वहां पर ध्वस्त हो रहे बिल्डिंगों के मलबे को भी शीघ्रता से हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने हाईट्स कंपनी के अधिकारियों से एम्स के निर्माण में तेजी लाने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया शीघ्रता से काम करते हुए जल्द से जल्द एम्स का निर्माण पूर्ण कराया जाये तथा मार्च 2019 तक ओ.पी.डी. व आयुषविंग का निर्माण पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने नन्दानगर में बन रहे अण्डरपास का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति को देखा। रेलवे के अधिकारियों द्वारा नन्दानगर में बनाये जा रहे अण्डरपास के डिजाइन के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।

गोरखपुर में बहुप्रतिक्षित एम्स का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। गन्ना शोध संस्थान की भूमि पर बन रहे एम्स को लेकर कर्इ सालों तक केवल जमीन के लिए मामला फंसा रहा। गन्ना शोधसंस्थान की जमीन अधिग्रहित होने के बाद पिछले एक साल से एम्स की प्रस्तावित जमीन के चारो आेर बाउंड्रीवाल बनाने का काम चल रहा।

 

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश