10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर
सीएम के शहर में धीमी गति के निर्माण पर कमिश्नर ने कहा…
Play video

सीएम के शहर में धीमी गति के निर्माण पर कमिश्नर ने कहा…

गोरखपुर में विकास का हाल

Google source verification

गोरखपुर में बन रही मिनी एनेक्सी सहित अन्य निर्माण कार्याें की हकीकत जानने के लिए मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण की धीमी गति को तेज करने के लिए आवश्यक निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए।
मण्डलायुक्त सबसे पहले सर्किट हाउस के पास बन रहे आॅडिटोरियम का हाल जाना। लगभग 50 लाख की लागत से बन रहे आडिटोरियम के निर्माण की गति में तेजी लाने के लिए मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को मजदूरों की संख्या दुगुना किए जाने का निर्देश दिया।
आॅडिटोरियम का निरीक्षण कर मंडलायुक्त सीधे मिनी एनेक्सी के निर्माण कार्य का जायजा लिया। यहां आवश्यक जानकारी लेने के बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को 30 नवम्बर तक काम पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मिनी एनेक्सी को तय सीमा में निर्माण के लिए तीन शिफ्टों में काम कराया जाए।
कमिश्नर एम्स के पास बन रहे नाले के धीमी गति से निर्माण से भी नाखुशी जताते हुए जल्द से जल्द काम करने का आदेश दिया। उन्होंने निरीक्षण कर जल निगम और जीडीए के अधिकारियों को तेजी से कार्य कराने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने बेतियाहाता में अंडरग्राउंड केबिल बिछाने के काम का भी जायजा लिया। कहा कि सड़क पर अब कोई पोल नहीं दिखनी चाहिए।