
गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम के लिए पड़ रहे मतों की गति बेहद धीमी है। नगर निगम क्षेत्र के लिए एक मेयर और 70 वार्ड पार्षदों के लिए हो रहे मतदान में पहले दो घंटों में महज 7.7 प्रतिशत वोट ही पड़े हैं। जबकि नगर पंचायत क्षेत्रों का देखे तो पहले दो घंटे में शहर के मतदाताओं से अधिक रुचि इन क्षेत्रों में मतदाताओं ने दिखाई है। नगर पंचायत क्षेत्रों में पहले दो घंटों में 9.6 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
नगर निगम के जोनल मजिस्ट्रेटों के मुताबिक जोन नंबर एक में 4.00 प्रतिशत, जोन नंबर दो में 4.50 प्रतिशत, जोन नंबर तीन में 11 प्रतिशत, जोन नंबर चार में 7.20 प्रतिशत और जोन नंबर पांच में 7.00 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
इसी तरह से जोन नंबर छः में 09 प्रतिशत, जोन नंबर सात में 09 प्रतिशत, जोन नंबर आठ में 08 प्रतिशत, जोन नंबर नौ में 10 प्रतिशत, जोन नंबर दस में 08 प्रतिशत और जोन नंबर 11 में 07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
उधर, नगर पंचायत सहजनवा में 9 प्रतिशत, नगर पंचायत संग्रामपुर उनवल में 8 प्रतिशत, बांसगांव नगर पंचायत में 10 तो नगर पंचायत गोला बाजार में 8 प्रतिशत वोटिंग पहले दो घंटों में हुई है। बड़हलगंज में 12 प्रतिशत मतदान हुआ है तो मुंडेरा बाजार नगर पंचायत में 9, नगर पंचायत पीपीगंज में 12 और पिपराइच में 9 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।