4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर

Video योगी के क्षेत्र में स्कूटी से निकली यह महिला अधिकारी…

महिला अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी भी बाइक से निकले

Google source verification

गोरखपुर में रविवार को अभियान चलाकर बूथों पर वोटरलिस्ट में नाम जोड़वाने का काम किया गया। चौरीचौरा में अधिकारियों ने बाइक निकालकर लोगों को अपने बूथों पर पहुंचकर वोटरलिस्ट में नाम जोड़वाने के लिए प्रेरित किया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुरनीत कौर ब्रोका की अगुवाई में अधिकारियों ने बाइक रैली निकाली। लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित किया गया।
इस जागरूकता बाइक रैली में सदर एसडीएम प्रभतेश कुमार, तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी, चौरीचौरा इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय, सहित तहसील क्षेत्र के बीएलओ व तहसील कर्मचारी शामिल रहे।

बिना हेलमेट की बाइक रैली चर्चा में रही

लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली में बिना हेलमेट के बाइक चला रहे अधिकारी-कर्मचारी चर्चा में रहे। एक तरफ यातायात विभाग लोगों को हेलमेट के लिए जागरूक कर रहा तो दूसरी ओर अधिकारियों ने खुद ही यातायात नियमों का पालन नहीं किया।