
गोरखपुर। अभी कुछ दिन पहले ही गलत तरीके से जमीन कब्ज़ा कराने के मामले में आधा दर्जन से अधिक प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों पर न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ है फिर भी गोरखपुर पुलिस अपने कारनामे से बाज नहीं आ रही। कैंट थानाक्षेत्र के महादेव झारखंडी टुकड़ा नम्बर एक के मुन्ना ने बताया कि उनके जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है। लेकिन पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन पर निर्माण करा दिया। वह लोग जब प्रतिरोध किये तो एक जगह कैद कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि बार बार विरोधी पक्ष द्वारा पुलिस के शह पर मारपीट किया जा रहा और पुलिस भी उनकी नहीं सुन रही।
