27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
बुरखा पहनी महिला ने कर दिया ऐसा काम और फिर जो हुआ वह…
Play video

बुरखा पहनी महिला ने कर दिया ऐसा काम और फिर जो हुआ वह…

बुरखा पहनी महिला ने कर दिया ऐसा काम और फिर जो हुआ वह
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 14 May 2018, 6:31 PM IST

गोरखपुर। पुलिस से तेज तीसरी आंख है। सोमवार को तीसरी आंख यानी सीसीटीवी ने एक चोरनी को कैद किया। ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची बुरखे वाली महिला ने जेवर से भरे डिब्बे को उड़ा दिया। महिला फिर आराम से दुकान से निकल गई। संयोग अच्छा था कि दुकान में सीसीटीवी लगा था और यह सारी करतूत कैमरे में कैद है। लेकिन बुरी खबर यह है कि महिला का चेहरा बुर्के से ढका हुआ था।
मामला यह है कि सोमवार को पीपीगंज कस्बे में जेपी ज्वेलर्स की दुकान पर एक महिला पहुंची। बुर्के में पहुंची इस महिला ने कुछ ज्वेलरी दिखाने की मांग की। दुकान में काफी भीड़ थी। दुकानदार सबको कुछ न कुछ दिखा रहा था। इसी बीच उस महिला ने सबकी आंख बचाकर एक सफेद डिब्बा, जिसमें दुकानदार के अनुसार काफी ज्वेलरी थी, उसे उठा लिया। नजर बचाते हुए उसे अपने पर्स में रख ली। कुछ ही देर बाद वह अपने परिवार के किसी को बुलाकर ला गहने खरीदने की बात कह चली गई। बाद में गहने गायब मिलने पर दुकानदान परेशान हुआ। उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो माजरा समझ में आया। फिर पुलिस को इत्तला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।