11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का यह रूप आपने देखा है क्या…देखें वीडियो
Play video

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का यह रूप आपने देखा है क्या…देखें वीडियो

शारदीय नवरात्रि Special
Google source verification

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्रीगोरखनाथ मन्दिर में परम्परागत रूप से गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मन्त्रों के बीच कलश स्थापना किया।
सबसे पहले श्रीनाथजी की पूजा योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद मन्दिर में स्थापित मां दुर्गा की शक्ति मंदिर में काल भैरव की पूजा की गई। इसके बाद वहां पर रखे त्रिशुल आदि शस्त्रों को गोरक्षपीठाधीश्वर ने साधु-संतों एवं संस्कृत विद्यापीठ के छात्रों को प्रदान किया।
फिर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा ने भीम सरोवर पर परिक्रमा की। यहीं पर अस्त्र-शस्त्रों को स्नान कराया गया। इसके बाद शोभा यात्रा वापस आई। फिर से अस्त्र-शस्त्रों को दुर्गा मंदिर में स्थापित किया गया।
प्रतिपदा के दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। पूजा में गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी देव विग्रहों का षोडशोपचार पूजन के साथ श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ मठ पुरोहित पं. रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व 11 पडितों द्वारा सम्पन्न हुआ। उसके बाद भव्य आरती सम्पन हुई। आरती के पश्चात प्रसाद वितरित हुआ। गोरक्षपीठाधीश्वर ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद दिया।