6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर
योगी ने कहा कि उपेंद्र दत्त मेरे प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ रहे
Play video

योगी ने कहा कि उपेंद्र दत्त मेरे प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ रहे

दो दिनों में आाधा दर्जन जनसभाएं व सम्मेलन किए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

Google source verification

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में जोरदार प्रचार की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि हर एक कार्यकर्ता उपेंद्र दत्त शुक्ला है। वह हर घर में पहुंच कर वोट मांगे। जिस तरह आप मुझे जिताते रहे हैं उसी तरह उपेंद्र दत्त शुक्ला को भी जिताएं।

उन्होंने कहा कि आपने मुझे पांच बार जीता कर संसद में भेजा। लेकिन विरोधी दल की सरकार होने के लिए हम विकास के लिये लड़ते रह गये। अगर सामान्य रूप से विकास हुआ रहता तो पिपराइच विकास से वंचित नहीं रह पाता। अगर आपने बीजेपी को छोड़कर किसी अन्य को जिताया तो जातिवाद तो जीत जाएगा लेकिन विकास की हार हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी 11 महीने की सरकार में हर संभव विकास की कोशिश की। बिजली पानी और सड़क के लिये योजनाएं सामान्य रूप से सबको दी गई। बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अन्य सरकारों ने चीनी मिलों को बेचने का काम किया लेकिन हमने चीनी मिल स्थापित करने और बंद मिलों को शुरू करने का काम किया। प्रदेश में विकास 11 महीनों में दिखने लगा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्र की सरकार हर स्तर पर यूपी सरकार की मदद कर रही है। हम अगर विकास के लिये दो कदम चल रहे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस कदम चल रहे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में चार लाख करोड़ का निवेश हो रहा। इससे प्रदेश में लाखों रोजगार उत्पन्न होगा। अच्छी सड़कें बनेगी, बिजली की व्यवस्था बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि हम जब चुनाव लड़ते थे तो हर घर में नहीं जा पाते थे। तब मुझे अन्य जगह प्रचार में जाना होता था। इस बार मेरे प्रतिनिधि के रूप में उपेंद्र दत्त शुक्ल मैदान में हैं। वह हर परिस्थिति में पार्टी के लिये लगे रहे। हमेशा निस्वार्थ भाव से काम किया। वह भी हर घर में नहीं जा पाएंगे। लेकिन हर बीजेपी का कार्यकर्ता आप तक पहुंचेगा। वह मेरा प्रतिनिधि होगा। आप विकास को इस बार जिताएंगे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश