3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
जब योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा को दी सांप-छछूंदर की संज्ञा…देखें वीडियो
Play video

जब योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा को दी सांप-छछूंदर की संज्ञा…देखें वीडियो

उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री ने आधा दर्जन जनसभा संबोधित किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 5 Mar 2018, 5:52 PM IST

गोरखपुर। संसदीय उपचुनाव में दूसरी बार प्रचार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह जनसभाएं की। भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल को जीताने की अपील के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब दोनों दलों को जनता ने भ्रश्ट कारनामों और लूट खसोट की वजह से सत्ता से बेदखल कर दिया तो तो अब दोनों दल गठबंधन करने जा रहे। जब कोई तूफान आता है तो सांप और छदूंदर एक साथ आकर खड़े हो जाते हैं उसी तरह ये लोग भी एक साथ आ खड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए दोनों एक हो रहे हैं। ये दल विकास विरोधी हैं, अराजकता को बढ़ावा देने वाले हैं, राजनीति में गुंड़ो-माफियाओं को आगे बढ़ाने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा के शासन काल में कभी अयोध्या में प्रतिबंध लगा तो कभी किसी दूसरी जगह। हमारी सरकार में इस बार जुमा के दिन होली पड़ी तो भी कहीं कोई प्रतिबंध नहीं लगा।
सीएम योगी ने कहा कि सपा और बसपा ने 15 वर्षो में प्रदेश को लूटा है। भाजपा की सरकार में आप सब विकास की प्रक्रिया से जुड़े रहें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसान को उसका सही समर्थन मूल्य देने का काम हमारी सरकार कर रही है। जंगल कौड़िया व कैम्पियरगंज में दो इंटर काॅलेज बनाने का काम सरकार कर रही है। सहजनवा से मुहम्मदपुर माफी में रेलवे पटरी बनवाई और अब फोरलेन रोड बनवाया जा रहा है। प्रदेश के लाखों नौजवानों के लिए नौकरी लेकर हमारी सरकार आ रही है। पुलिस भर्ती करने जा रहे हैं। एक लाख बासठ हजार युवा बेरोजगारों को पुलिस में नौकरी मिलेगी। लोगों के उपचार के लिए एम्स का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जबसे बीजेपी की सरकार आई है, बिजली देने में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला के विजयी बनाने की अपील की। जनसभा में अपील किया कि जैसे आपने पांच बार बिना किसी भेदभाव के मुझे चुनाव जिताने में योगदान किया था। इस बार भी यही कहने आए हूं कि भाजपा जीतेगी तो विकास जीतेगा। बीजेपी के शासन में आम जनता की सुरक्षा होगी। विकास का पहिया और तेजी से आगे बढ़ेगा। योगी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जातिवाद-परिवारवाद से किसी का भला नहीं हो सकता।
मुख्यमंत्री करीब साढ़े ग्यारह बजे गोरखपुर पहुंचे। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर बाजार महराजगंज चैराहे पर जनसभा के बाद कैंम्पियरगंज के डोहरिया में जनसभा करने के बाद वे सहजनवा के घघसरा के लिए रवाना हो गए। जनसभा के बाद वह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सेवई बाजार में लोगों को संबोधित किया। शाम को वह शहर में हेलीकाॅप्टर से पहुंचे। एमपी पालीटेक्निक काॅलेज में बने हेलीपैड से मुख्यमंत्री अपने फ्लीट से रामलीला मैदान अंधियारी बाग पहुंचे। जनसभा को संबोधित कर वोटिंग की अपील करने के बाद अंबेडकर स्कूल के राप्तीनगर में जनसभा किया।
मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को रवाना हो जाएंगे।