
मुरादाबाद।पूरे देश में आज धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।महानगर में भी सुबह से ही स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिल रही है।सभी सरकारी कार्यालयों के साथ निजी संस्थानों पर सुबह आठ बजे राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया गया।कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया।इसके बाद उन्होंने इस दिन पर सभी से तम्बाकू नशा छोड़ने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि इस बुराई के चलते हमारा समाज आगे नहीं बढ़ पा रहा।
नशा छोड़ने की अपील
स्वतंत्रता दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां उन्होंने ध्वजारोहण के साथ अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया।उन्होंने सभी अधिकारियों और नागरिकों को नशा और तम्बाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई।उन्होंने कहा कि हमें समाज और राष्ट्र को आगे ले जाने वाली चीजों को बढ़ावा देना है न कि ऐसी चीजों को जो हमें अन्धकार की ओर धकेलें।तम्बाकू से तमाम तरह की बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं।इसलिए बेहतर समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ रहना भी जरुरी है जिसमें हमें आज आजादी के इस पर्व पर इसे छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।