3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा
Auto expo 2018 : आने वाली जनरेशन के लिए है ये आॅटो, देखें वीडियो
Play video

Auto expo 2018 : आने वाली जनरेशन के लिए है ये आॅटो, देखें वीडियो

ये है इस आॅटो की खूबी जल्द मार्केट में आएगा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 14 Feb 2018, 12:50 PM IST

ग्रेटर नोएडा।आॅटों एक्सपो में फ्यूचर की बाइक्स, कार समेत अन्य कर्मशियल वाहनों पर अधिक जोर रहा है। कंपनियों की तरफ से फ्यूचर मोबीलिटी के अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा फोक्स रहा है। कंपनियों नेे कॉन्सेप्ट वाहनों की लॉन्चिंग आॅटो एक्सपो में की है। वहीं ग्रीव्स काॅटन कंपनी ने नई जनरेशन का आॅटो तैयार किया हैं। हालाकि अभी यह कॉन्सेप्ट आॅटो है। आने वाले कुछ सालों में यह आॅटो भारत की सड़कों पर दौड़ता नजर आएंगा। यह आॅटो पूरी तरह डिजीटल होगा। इसमें मोबाइल चार्ज करने का आॅप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि सफर के दौरान यह कार जैसा अनुभव यात्रियों को होगा।

एक बार चार्ज होने पर चलेंगा 125 किलोमीटर

ग्रीव्स कॉटन कंपनी के जीएम कॉरपोरेट अशोक ने बताया कि अभी यह कॉन्सेप्ट आॅटो है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों को दौड़ते हुए नजर आएंगे। जिससे देखते हुए आॅटो स्टाइलिश लुक दिया गया है। इस आॅटो में एक बार में 4 लोग सफर कर सकेंगे। साथ ही आॅटो में पीछे की तरफ 2 बैटरी लगाई गई है। आॅटो की बैटरी एक बार चार्ज होने पर 125 किलोमीटर चलेगा। 2 घटें में आॅटो की बैटरी चार्ज होगी। इस आॅटो को आने वाले समय की डिमांड को देखते हुए तैयार किया गया है। देखने में भी आॅटो खूबसूरत है। इससे देखने वालों की भीड़ पहुंच रही है। दरअसल में कंपनी की तरफ से आॅटो को लग्जरी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सड़कों पर बढ़ती वाहनों की भीड़ को देखते हुए आॅटो को डिजाइन किया गया है। इससे भारत में उतारने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश में कंपनी की तरफ से 3800 आउटलेट्स है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश