नई दिल्ली। ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर अचानक आग लग गई। दरअसल, तेल टैंकर पर हमले के बाद यह आग लगी। तेल टैंकर को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया था। इस हमले के लिए अमरीका ने ईरान को जिम्मदार ठहराया। अमरीका ने कहा है कि उनके पास वीडियो है। हालांकि ईरान ने इससे इनकार किया है। बता दें कि बीते एक महीने के अंदर यह दूसरी बार है जब तेल टैंकर पर हमला किया। इससे पहले चार तेल टैंकरों पर हमला किया गया था।