13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना
पोस्टरों ने ली एक व्यक्ति की जान, पुलिस के न आने पर लोगों ने किया हंगामा
Play video

पोस्टरों ने ली एक व्यक्ति की जान, पुलिस के न आने पर लोगों ने किया हंगामा

पोस्टरों ने ली एक व्यक्ति की जान, पुलिस के न आने पर लोगों ने किया हंगामा
Google source verification

गुना

image

Deepesh Tiwari

Aug 12, 2018

गुना@जावेद खान की रिपोर्ट…
जय स्तंभ चौराहे पर यातायात थाने के ठीक सामने एक वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई यातायात थाने के सामने हुई घटना के बावजूद पुलिस के ना पहुंचने पर लोग नाराज हो गए और उन्होंने थाने पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस पहुंची लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई। जिससे लोग भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर टीआई अवनीश शर्मा एवं सीएसपी संजय चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे उनके सामने भी लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। टीआई ने पुलिसकर्मियों के साथ शव को उठाकर गाड़ी में रखा और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया घटना के करीब 1 घंटे बाद तक हंगामा होता रहा।

चौराहे पर बड़ी संख्या में बैनरों के लगे होने के कारण हादसा होने की बात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बैनरों के कारण दूसरी ओर से आने वाले वाहन को वह व्यक्ति दिखाई नहीं दिया और वाहन उसके ऊपर चढ़ गया घटना के बाद वाहन चालकों का रुका नही और वाहन लेकर फरार हो गया।