29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुना
भारी बारिश से बह गया मसूरिया का पुल, आसपास के खेतों की फसल नष्ट
Play video

भारी बारिश से बह गया मसूरिया का पुल, आसपास के खेतों की फसल नष्ट

भारी बारिश से बह गया मसूरिया का पुल, आसपास के खेतों की फसल नष्ट

Google source verification

गुना

image

Deepesh Tiwari

Sep 08, 2018

गुना@जावेद खान की रिपोर्ट…

लगातार हो रही बारिश के चलते बमोरी ब्लॉक के लगभग सभी तालाब व नदियां उफान पर आ गए है। शक्रवार रात हुई भारी बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। बमोरी की सभी सड़के जाम हो चुकी हैं। सारा आवागमन ठप हो गया है। जिसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बमोरी छेत्र के सारे तालाब रामपुर, बाणड़ीया, आकोदा, समरसिंगा तालाब सभी ने सारे छेत्र में कहर मचा दिया है। भौंरा में लगभग 30 फीट की उचाई पर एक मंदिर है, वह भी लगभग डूब गया है। बाणडीया तालाब से श्यामपुर बिंदाखेड़ी का रास्ता बंद हो गया और समरसिंगा से झागर का व समरसिंगा रास्ता बंद है। आकोदा तालाब से मंगरोडा फतेहगढ़,खडेला रास्ता बंद है। जिससे खेतों में पानी भर गया और किसानों की फसलें भी नष्ट हो गई हैं। बारिश के चलते मसूरिया का पुल भी बह गया है।