19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना
स्कूल प्रबधंन नहीं लगा पाया गेट, बरामदे में गोबर कर जाते हैं मवेशी
Play video
Hindi News / Madhya Pradesh / Guna / Videos / स्कूल प्रबधंन नहीं लगा पाया गेट, बरामदे में गोबर कर जाते हैं मवेशी

स्कूल प्रबधंन नहीं लगा पाया गेट, बरामदे में गोबर कर जाते हैं मवेशी

स्कूल प्रबधंन नहीं लगा पाया गेट, बरामदे में गोबर कर जाते हैं मवेशी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohar Singh Lodhi

•

Updated: 27 Aug 2018, 5:26 PM IST

गुना। जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर धमनार गांव में शिक्षकों को स्कूल में से गोबर फेंकना पड़ता है। दरअसल, प्राइमरी स्कूल में प्रबंधन ने अब तक न तो सफाई कर्मी रखा है और ना ही बरामदे में गेट लगवाया। इस स्कूल में 138 बच्चे पढ़ते हैं और 6 लोगों का स्टाफ है, लेकिन सफाई कर्मी की व्यवस्था नहीं हो सकी। एक शिक्षक सुदामा भार्गव ने कहा, सफाई के लिए 300 रुपए आते हैं। लेकिन सफाई कर्मी की व्यवस्था नहीं हो सकी। इस कारण से हमें स्कूल की सफाई करनी पड़ती है। स्कूल का बरामदा खुला है, उसमें गेट नहीं लगाया। बारिश के मौसम में मवेशी बरामदे में आते हैं। इस कारण से परिसर में गंदगी होता है।

बरामदे में ही बैठे बच्चे हैं
स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक है। इस कारण से बरामदे में भी कक्षाएं लगती हैं। कक्षा एक और दो के बच्चे एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ते हैं। जबकि कक्षा तीन और चार के लिए दो कमरे और एक बरामदा है। यहां बरामदे में मवेशी गोबर कर जाते हैं। जिसके कारण यहां कक्षा लगना मुश्किल होता है। कक्षा पांचवीं के लिए अलग से कक्ष है। जमा जाता है कि सफाई के लिए राशि हेडमास्टर के खाते में आती है।