30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना
Modi के मंत्री का यहां हुआ जमकर विरोध, फिर ऐसे निकलने पर होना पड़ा मजबूर..
Play video

Modi के मंत्री का यहां हुआ जमकर विरोध, फिर ऐसे निकलने पर होना पड़ा मजबूर..

केन्द्रीय मंत्री की गाड़ी को घेरा...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 Sep 2018, 3:27 PM IST

गुना@मोहर सिंह लोधी…

एससी एसटी एक्ट संशोधन बिल को लेकर अाक्रोश के चलते विरोध के स्वर अब मध्यप्रदेश के गुना में भी सुनाई देने लगे हैं। हर तरफ सवर्ण और पिछड़े वर्ग के लोग लामबंद होकर नेताओं और खासकर सांसदों का विरोध करने सड़कों पर उतरने लगे हैं।

इसी के चलते शनिवार को गुना आए केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को प्रदर्शनकारियों ने काले झंड़े दिखाए। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में सड़कों पर जमा युवाओं ने भाजपा, शिवराज और मंत्री गहलोत के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की। वहीं केन्द्रीय मंत्री की गाड़ी को घेर भी लिया। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख गहलोत दूसरे रास्ते से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सर्किट हाउस पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग ने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का विरोध किया। जिसके कारण सर्किट हाउस के पीछे के गेट से मंत्री को निकालकर जिला अस्पताल की ओर रवाना किया गया। वहीं बाहर खड़ी है जनता द्वारा जमकर की गई नारेबाजी के चलते 4 लोगों को अंदर बुला कर मंत्री ने मुलाकात की, यहां ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान यहां भारी पुलिसबल भी तैनात रहा। सुरक्षाकर्मी यहां आंसू गैस के गोले के साथ तैनात थे, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत जैसे तैसे दूसरे रास्ते से निकल गए।