3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर
छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, अश्लील गाना बंद कराने पर हुआ विवाद
Play video

छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़, अश्लील गाना बंद कराने पर हुआ विवाद

Viral Video : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक यूनिवर्सिटी के छात्र ने अपने प्रोफेसर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। छात्र यही नहीं रुका उसने प्रोफेसर के ऊपर लात-घूसे भी बरसाएं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 24 Feb 2025, 3:50 PM IST

Viral Video : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक यूनिवर्सिटी के छात्र ने अपने प्रोफेसर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। छात्र यही नहीं रुका उसने प्रोफेसर के ऊपर लात-घूसे भी बरसाएं। छात्र के ऐसा करने के पीछे की वजह ने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल यूनिवर्सिटी कैंपस में आरोपी छात्र डीजे पर अश्लील गाने बजा रहा था। प्रोफेसर उसे बंद कराने गए, जिससे युवक भड़क गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

ये भी पढें- कनपटी पर रखा कट्टा और चला दी गोली, दर्दनाक मौत

हैरान करने वाला ये पूरा मामला ग्वालियर के एमिटी यूनिवर्सिटी के ई-ब्लॉक कैंपस का बताया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कुलदीप सिंह पर करण गुर्जर नामक छात्र ने हमला कर दिया। करण गुर्जर डीजे पर अश्लील गाने बजा रहा था। प्रोफेसर कुलदीप सिंह उसे बंद कराने गए, जिसे लेकर करण ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित प्रोफेसर ने घटना की शिकायत महाराजपुरा थाने में की है।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़