2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर
अमेरिका से आया डॉक्टर गरीबों का बना मसीहा, मुफ्त में कर रहा इलाज
Play video

अमेरिका से आया डॉक्टर गरीबों का बना मसीहा, मुफ्त में कर रहा इलाज

अमरीका से आये यह डॉक्टर तीन दिनों तक जिला अस्पताल में मरीजों का मुफ्त इलाज करेंगे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 13 Mar 2018, 12:05 PM IST

हमीरपुर. जिले के गरीब मरीजों को विश्व स्तरीय इलाज मुहैया कराने के लिए अमरीका के छह डॉक्टरों की एक टीम हमीरपुर जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों के इलाज में जुट गई है। अमरीका से आये यह डॉक्टर तीन दिनों तक जिला अस्पताल में मरीजों का मुफ्त इलाज करेंगे। बता दें कि अमरीका से आये यह सब डॉक्टर भारतीय है और अमरीका में विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में नियुक्त है।


जिला अस्पताल में लगी मरीजों की यह लंबी-लंबी लाइने अमरीका से आये डॉक्टरों को दिखाने के लिए लगी है। मुफ्त इलाज करने के लिए पहली बार अमरीका से आये इन डॉक्टरों को दिखाने के लिए कई जगह पर्चे बनाये जा रहे है और पूरे अस्पताल में मरीजों की इतनी भीड़ उमड़ी है कि पैर रखने की जगह भी नहीं बची है। लोग इन डॉक्टरों के आने और मुफ्त इलाज करने की सराहना कर रहे है।

बुंदेलखंड में बहुत गरीबी है जिस वजह से यहां के लोग अपनी बीमारियों का इलाज कराने बाहरी शहरों की तरफ नहीं जा पाते है इन मरीजों की इसी दुर्दशा को देखते हुए बुंदेलखंड के रहने वाले अमरीका में नियुक्त वरिष्ठ डॉक्टर संजय सिंह अपने नेतृत्व में अमरीका में नियुक्त वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लेकर हमीरपुर पहुंचे है और यहां के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज मुहैय्या करा रहे है।

बुंदेलखंड और देश के रहने वाले जो डॉक्टर अमरीका में उच्च पदों पर तैनात है उनको बुंदेलखंड के गरीबों और मरीजों के दर्द का अहसास है और वो यहां के गरीबों का मुफ्त इलाज करने हमीरपुर आये है इन डॉक्टरों जज्बे की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश