22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर
राहुल गांधी के खिलाफ एक करोड़ की मानहानि का मुकदमा, पीएम मोदी पर विवादित बयान का मामला
Play video

राहुल गांधी के खिलाफ एक करोड़ की मानहानि का मुकदमा, पीएम मोदी पर विवादित बयान का मामला

सीजेएम कोर्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा कायम कराया गया है...
Google source verification

हमीरपुर. सीजेएम कोर्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा कायम कराया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता अवध नरेश चंदेल ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कराते हुए आरोप लगाया है कि 18 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी की गई थी। इससे आहत होकर उन्होंने यह मुकदमा दायर किया है।


वरिष्ठ अधिवक्ता अवध नरेश चंदेल का कहना है कि देश के सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनका अपमान किया है। इससे उनके चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों को गहरी ठेस पहुंची है।