7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर

हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मौके पर भारी फोर्स तैनात

हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मौके पर भारी फोर्स तैनात

Google source verification

हमीरपुर. जिले के जलालपुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। महिलाओं के बीच शुरू हुए इस विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को लाठी-डंडों से पीटने लगे। मारपीट में घायल हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है।

विवाद की शुरुआत रामपाल यादव के घर बाहर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुई। आज सुबह मुस्लिम समुदाय की गुडिय़ा अपने परिजनों के साथ हैंडपंप पर पानी भरने गई थी तभी रामपाल के परिजनों ने पानी भरने पर विरोध जताया। रामपाल के पक्ष ने गुडिय़ा के घर के बाहर लगे हैंडपंप की चैन स्वयं निकाल लेने का आरोप लगाते हुए पानी भरने से मना कर दिया जिसके बाद गुडिय़ा ने इसका विरोध किया तो पहले महिलाओं के बीच बहस होती रही और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों की बीच हुई जोरदार झड़प में यादव पक्ष के छह साथ गुडिय़ा पक्ष के एक लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच मस्जिद के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।

हमीरपुर के जलालपुर थानाक्षेत्र में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना का पुलिस ने संज्ञान लिया है। मौके पर भारी फोर्स लगा दिया है गया है। दोषी पक्ष के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।