27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर
11वीं की छात्रा को आते-जाते छेड़ता था मनचला, पुलिस ने भी नहीं सुनी फरियाद तो छोड़ दी पढ़ाई
Play video

11वीं की छात्रा को आते-जाते छेड़ता था मनचला, पुलिस ने भी नहीं सुनी फरियाद तो छोड़ दी पढ़ाई

छात्रा के पिता ने थाने में और पुलिस अधीक्षक से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी... देखें वीडियो

Google source verification

हमीरपुर. एक मनचले के चलते 11वीं की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। वह रोज छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़ता था। छात्रा के पिता ने थाना मुस्कुरा और पुलिस अधीक्षक से कई बार इस मनचले की शिकायत की, लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसे मजबूर होकर पढ़ाई छोड़ दी। इतना ही नहीं, जहां इस पीड़ित छात्रा की शादी तय हुई है, ये सिरफिरा उनको भी भड़का रहा है। ऐसे में छात्रा की पढ़ाई तो छूट ही गई है, साथ ही शादी भी टूट सकती है।

ज़िले के मुस्कुरा थाने के खडेगी लोधन गांव निवासी एक किसान की 15 साल की बेटी पीएनवी इंटर कॉलेज, चिल्ली में 11वीं कक्षा की छात्रा है। वो रोज गांव से चिल्ली कॉलेज पढ़ने जाती थी, रास्ते में भीम लोधी रोजाना उसे रोककर छेड़खानी करता था। इतना ही नहीं वह छात्रा के मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करता है। किसी से बताने पर स्कूल के रास्ते से उठा ले जाने की धमकी देता रहता था।