12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर

मनचलों से परेशान होकर किशोरी ने छोड़ी पढ़ाई, आखिर में जिलाधिकारी लगाई कार्रवाई की गुहार

जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव के दबंग मनचलों से इस कदर परेशान है कि उसकी पढ़ाई तक छूट गई।

Google source verification

हमीरपुर. जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव के दबंग मनचलों से इस कदर परेशान है कि उसकी पढ़ाई तक छूट गई। इतना ही नहीं मनचले ने किशोरी के साथ न सिर्फ मारपीट ही नहीं की बल्कि उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें भी की। पीड़िता ने डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ये सिलसिला तीन सालों से चल रहा

14 वर्षी किशोरी ने बताया कि उसका पड़ोसी बबलू, लल्लू व आशा देवी, महेश प्रसाद आदि ने मिलकर उसके साथ एक सिम्बर को मारपीट की। और उक्त लोग उसे उठाकर ले गए। जहां उसके साथ इन लोगों ने छेड़खानी की। पीड़ित का कहना है कि उक्त लोगों की हरकतों की वजह से वो पढ़ाई तक छोड़ चुकी है। मारपीट , छेड़खानी का ये सिलसिला तीन सालों से चल रहा है। जिससे वह अब बेहद परेशान हो चुकी है और मजबूर होकर हमीरपुर मुख्यालय में आकर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रताप पांडेय व पुलिस अध्यक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नाबालिग बच्चियां भी दरिंदों से महफूज नहीं

इसके साथ ही इन मनचलों से उसे बचाने की भी अपील की है। हमीरपुर जनपद में पिछले कुछ समय से महिलाओं के साथ हो रहे छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाओं में इज़ाफ़ा हुआ है जिनमें मासूम नाबालिग बच्चियां भी दरिंदों से महफूज नहीं हैं। आए दिन होने वाली घटनाओं में नाबालिग भी इनका शिकार हो रही हैं।