
हमीरपुर. उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां पिछले कई दिनों से पारा 46 डिग्री पर अटका हुआ है। आसमान से आग बरस रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। सडकों पर सन्नाटा पसरा है। कुल मिलाकर मई में जिस्म जल रहा है। आग उगलते हुए सूरज की चिल चिलाती धूम में भीषण गर्मी से लोग बिलबिला रहे हैं। तपिस से रहत पाने के लिए गर्मी से बेहाल कोई अपने सिर में बोतल से पानी उड़ेल रहा है। तो कोई हैण्डपम्प से अपना सिर गीला कर रहा है। तो कोई बेहाल नल के गरम पानी से अपना मुंह धोने को मजबूर है। गर्मी से परेशान लोगों का कहना है की ऐसी गर्मी पिछले 60 सालो में कभी नहीं पड़ी।