4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर
पति का था किसी और के साथ अफेयर, जब हुआ खलासा तो पत्नी ने उठाया ये कदम
Play video

पति का था किसी और के साथ अफेयर, जब हुआ खलासा तो पत्नी ने उठाया ये कदम

राठ के गुलाब नगर में एक विवाहिता ने पति के बेवफाई से तंग आकर खौफनाक कदम उठा लिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 27 May 2018, 4:45 PM IST

हमीरपुर. राठ के गुलाब नगर में एक विवाहिता ने पति के बेवफाई से तंग आकर खौफनाक कदम उठा लिया। महिला का नाम किरण देवी पत्नी जितेंद्र कुमार अहिरवार है। वह गुलाब नगर नई बस्ती की निवासी है। बीते दिन उसने अपने कमरे में आत्यहत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब मृतका के ससुराल वालों से इस संबंध में पूछा गया तो लड़की के ससुर राम प्रकाश ने बताया कि उसके पुत्र जीतेंद्र कुमार के किसी दूसरी युवती से अवैध संबंध थे। इस कारण आए दिन दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। कई बार जब हम लोगों ने अपने पुत्र को समझाने की कोशिश की तो उसने हमारी बात ना मानकर हम पर ही हमला बोल दिया। इस वजह से हम लोग शांत बैठे रहे। मृतका की एक 5 वर्ष की पुत्री और एक 2 वर्ष का पुत्र भी है।

मायके वालों का कहना है कि बेटी की हुई है हत्या-

जहां एक ओर लड़की के ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बहू ने यह आत्महत्या अवैध संबंधों के चलते की है, तो वहीं मायके वालो का कहना है कि उनकी लड़की की हत्या की गई है। इस हत्या में उसके दामाद सहित परिवार के मां-बाप और अन्य लोग भी शामिल हैं।

पुलिस ने मामला किया दर्ज-

मृतका के पिता भगवान दास का आरोप है कि उनकी पुत्री की हत्या हुई है। लड़की के पिता भगवान दास का कहना है कि उसकी पुत्री की मौत की खबर उसको पुत्री के ससुराल वालों ने दो बजे रात में दी थी। मायके पक्ष ने राठ कोतवाली में अपनी पुत्री की हत्या होने की तहरीर दी है। मृतका का मायका हरपालपुर में है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश