26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने हाथरस में गौरव आर्य पर लगाया दांव, देखें वीडियो
Play video

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने हाथरस में गौरव आर्य पर लगाया दांव, देखें वीडियो

समर्थकों ने मनाई खुशी, ढोल की थाप पर किया नृत्य, मिठाई खिलाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 30 Jul 2018, 10:26 AM IST

हाथरस। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बड़ा बदलाव किया है। हाथरस में भाजपा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले की कमान गौरव आर्य के हाथों में सौंपी है। गौरव आर्य ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहराने का निश्चय किया है। जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही लोगों ने खुशी मनाई। उन्हें दूल्हा बना दिया गया। ढोल की थाप पर लोगों ने नृत्य किया। नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें

यूपी के 16 जिलों में भाजपा को लोकसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी इन महिला नेताओं के कंधों पर, देखें सूची

 

विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य पिछले दो दशक से भाजपा में सक्रिय हैं। वह कई अहम पदों पर रह चुके हैं। सबसे पहले विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री, जिला प्रमुख और नगर सहमंत्री, जिला संयोजक रहे हैं। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने। दो बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रहे। अब इन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष का अहम पद सौंपा है।

यह भी पढ़ें

चार चीनी मिलों पर गन्ना किसा्नों का 414 करोड़ रुपये बकाया, सपा ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने लगाए थे संगीन आरोप

पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार पर कई आरोप थे। बार-बार आरोप लगने से विवादित हो गए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने संगीन आरोप लगाए थे। मामला थाने के साथ-साथ भाजपा आलाकमान तक भी पहुंचा था। एक जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप भी उन पर लगा था। उन्होंने हर बार सफाई दी, लेकिन कार्यकर्ता नाखुश थे। थे। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष को कोई भी मुद्दा देना नहीं चाह रही थी। इसी कारण उन्हें हटाना ही उचित समझा।

यह भी पढ़ें

एससी आयोग अध्यक्ष ने कहा बंद हो जाएगी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ग्रांट

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश