
हाथरस। लगातार बारिश के चलते लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। आलम ये है कि नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इसकी वजह से लोगों का सांस लेना भी दूभर है। सड़कें पानी से लबालब हैं। मगर इस ओर जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन और नगर पंचायत किसी का भी ध्यान नहीं है। हैरानी की बात ये हैं कि हाल ही बीती 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथरस दौरा हुआ था। इस दौरान शहर की सड़कों को काफी चमकाया गया था। लेकिन बारिश ने उपर से दिखने वाली इस चमक की पोल खोलकर रख दी है।