13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस
सासंद के गोद लिए गांव में बने स्वास्थ्य केंद्र के हालात देख रह जाएंगे आप हैरान, देखें वीडियो
Play video

सासंद के गोद लिए गांव में बने स्वास्थ्य केंद्र के हालात देख रह जाएंगे आप हैरान, देखें वीडियो

जिले के स्वास्थ्य अधिकारी शासन की मंशाओं को पलीता लगा रहे हैं।
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Jun 06, 2018

हाथरस। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है लेकिन जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के कुछ नज़ारे स्वास्थ्य महकमे पर सवाल खड़े कर देंगे। यहां जिले के स्वास्थ्य अधिकारी शासन की मंशाओं को पलीता लगा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बने हुए हैं जो ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हैं, जिनमें सरकार द्वारा चिकित्सक और दवायें आदि उपकरण भी मौजूद रहते हैं, लेकिन हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर के द्वारा गोद लिए गांव अहवरनपुर में बने स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों ग्रामीणों के द्वारा अपने जनवरों के लिए भूसा भर कर कब्जा कर रखा है।

अस्पताल में ग्रामीण जाते हैं शौच

ग्रामीण इस बिल्डिंग में सौच करने भी जाते हैं, ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इलाज के लिए काफी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है और तो और यह गांव प्रधानमंत्री मोदी की योजना के तहद सासंद आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांव है, मगर फिर भी स्वास्थ्य विभाग और सांसद तथा जिलाधिकारी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छह साल पहले बना स्वास्थ्य केंद्र आज तक चालू नहीं हुआ है, इस स्वास्थ्य केंद्र का नजारा देख आप खुद अंदाजा लगा लेंगे कि यहां ग्रामीणों को किस प्रकार स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। यहां सरकार द्वारा बिल्डिंग तो बनवाई गयी लेकिन आज तक यहां एक भी चिकित्सक नहीं आया और अब यह बिल्डिंग ग्रामीणों ने अपना सामान रखने के लिए स्तेमाल कर रखी है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश