10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस
इस अस्पताल में डॉक्टर नहीं बायगीर करते हैं मरीज का इलाज! देखें वीडियो
Play video

इस अस्पताल में डॉक्टर नहीं बायगीर करते हैं मरीज का इलाज! देखें वीडियो

बायगीर जादू-टोटका तंत्र-मंत्र करके उसे सही करने लगा, यह सारा खेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर कैम्पस में ही चलता रहा।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 3 Aug 2018, 5:16 PM IST

हाथरस। हाथरस जिले के थाना सहपऊ क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज का इलाज चिकित्सक नहीं बायगीर कर रहा है। यह बात जानकर आपको हैरानी तो होगी मगर यह हकीकत है। हैरानी की बात यह है कि बागीर अस्पताल में ही बैठकर झाड़-फूंक करता रहा और अस्पताल स्टाफ सब देखता रहा लेकिन उन्होंने उसे भगाने या खुद इलाज करने की जहमत नहीं उठाई।

Baigeer

कस्बा सहपऊ के मौहल्ला आहेरियान निवासी योगेश पुत्र कालीचरन फल बेचने का कार्य करता है। योगेश रोज की तरह कमरे में रखी फल की टोकरी को चेक कर रहा था, तभी उसे का सांप ने काट लिया। परिजन योगेश को तत्काल सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ ले आये। जहां चिकित्सक ने उसे हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

परिजन उसे इलाज के लिए हाथरस जिला अस्पताल नहीं लाए, बल्कि वहीं अस्पताल परिसर में एक बायगीर को बुला लाए। बायगीर जादू-टोटका तंत्र-मंत्र करके उसे सही करने लगा। यह सारा खेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर कैम्पस में ही चलता रहा।

चिकित्सालय का स्टाफ देखता रहा तमाशा

जी हां, हाथरस के सहपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कैम्पस में खुले आम यह बायगीर मरीज को अपने सामने बैठाकर तंत्र मंत्र के जरिये उसका इलाज करता रहा, स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टाफ बड़े आराम से उसे देखता रहा। इस बारे में स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक का कहना है कि हमने मरीज को हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, उसके बाद मरीज के परिजनों ने क्या किया इसकी हमें जानकारी नहीं है।