22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस

मिनी ओलंपिक प्रतियोगिता की शुरुआत, जिले भर के छात्र करेंगे प्रतिभाग

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में मशाल जलाकर किया गया।

Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Jan 14, 2018

हाथरस। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय मिनी ओलंपिक प्रतियोगिकता की शुरुआत हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा मिनी ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें जिले भर के स्कूलों कॉलेजों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में मशाल जलाकर किया गया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

इन अधिकारियों की देखरेख में होगा सम्पन्न

तीन दिवसीय मिनी ओलंपिक के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम ने विभिन्न खेलों के लिए पर्यवेक्षक तथा सहपर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। जिसके तहत जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। तथा खेल के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह को पर्यवेक्षक तथा खण्ड विकास अधिकारी सासनी, गरिमा खरे को सह पर्यवेक्षक व अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग खेलों का पर्यवेक्षक तथा सहपर्यवेक्षक बनाया गया है।

इन खेलों की होगी प्रतियोगिया

इस मिनी ओलिंपिक में एथलेटिक्स से लेकर कबड्डी, खो-खो, टेनिस, बैडमिंटन आदि खेल खेले जायेंगे। इसके लिए जिले भर से बच्चे भाग लेने के लिए आ रहे हैं, वहीं स्कूलों के संचालक भी अपना भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

image