12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस
केंद्र सरकार के एससी एसटी अध्यादेश के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
Play video

केंद्र सरकार के एससी एसटी अध्यादेश के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।  

Google source verification

हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ एससी एसटी अध्यादेश लाने के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने हाथरस शहर के घण्टाघर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना दे रहे लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा इस अध्यादेश और देश में आरक्षण के खिलाफ एक समान अधिकार लागू करने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद धरना खत्म किया गया। सुरक्षा के लिए धरना प्रदर्शन स्थल पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात किया गया।