
नई दिल्ली: कर्नाटक ( Karnataka ) के बीजापुर में स्थित 3R गारमेंट्स नाम की दुकान इन दिनों सोशल मीडिया ( social media ) पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस दुकान में 39 कर्मचारी काम करते हैं जो कि सभी आपस में संस्कृत ( Sanskrit ) में बात करते हैं। साथ ही ये लोग बाहर जाकर लोगों को संस्कृत की क्लास देते हैं। ये वीडियो काफी वायरल ( viral ) हो रहा है।