
नई दिल्ली: इन दिनों जहां देखिए वहां आपको प्याज के बढ़ते दाम नजर आएंगे। वहीं प्याज से जुड़ा ये वीडियो टिकटॉक पर छाया हुआ है। जहां लड़का लड़की को प्रपोज करता है, लेकिन वो उसके किसानी के काम के चक्कर में मना कर देती है। लेकिन जैसे ही उसे पता चलता है कि वो प्याज की खेती करता है, तो लड़की प्याज के नाम पर लड़के की बात मान लेती है।