
नई दिल्ली। 57 वर्षीय जोस मार्टिनस ने जलती कार से शख्स को बचाया जिसके बाद वहां के लोग उसे हीरो मानने लगे। इस शख्स ने अपनी सूझ-बूझ दिखाकर एक शख्स को मौत के मुंह से निकालने का काम किया है। 57 वर्षीय जोस की फुर्ती की सब दाद दे रहे हैं। अगर कुछ सेकंड ड्राइवर कार के अंदर रहता तो उसकी मौत पक्की थी। अरोरा पुलिस डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जोस बड़े फिल्मी ढंग से ड्राइवर को बचाते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें पुलिस की कार के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे में ये पूरा हादसा कैद हुआ है। हादसे के बाद 34 वर्षीय ड्राइवर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया उसे गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।