नई दिल्ली। आज भी लोग कचरा डस्टबिन में डालने की बजाय सड़क के किनारे फेंक देेते हैं। इस वजह से घर से लेकर सड़क कूड़ा घर बन जाता है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कौये का सफाई करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस खूबसूरत वीडियो में कौआ बड़ी ही समझदारी दिखाते हुए प्लास्टिक का बॉटल को डस्टबिन में डालता नजर आ रहा है। कोये का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे हाजारों लोग देख चुके हैं।