13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉट ऑन वेब
Play video

लद्दाख में हमारे सैनिक भाई राखी बंधवाते हुए..!!

लद्दाख में हमारे सैनिक भाई राखी बंधवाते हुए..!!

Google source verification

image

manish bhati

Aug 10, 2017

लद्दाख में हमारे सैनिक भाई राखी बंधवाते हुए..!!

सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों की कलाई सूनी न रहे इसलिए हजारों बच्चों ने उनके लिए राखियां भेजी हैं। दैनिक जागरण की ओर से हर साल मनाए जाने वाले ‘भारत रक्षा पर्व’ के तहत स्कूल बच्चों ने जवानों के लिए राखियों के साथ ही तरह-तरह के संदेश भी भेजे हैं। अपने संदेशों में किसी बच्ची ने जवानों को आर्मी अंकल कहकर संबोधित किया है तो किसी ने माई हीरो कहा है। राखी भेजकर मासूम बच्चियों ने उनसे देश व बहन-भाइयों की रक्षा का संकल्प भी मांगा है। भारत रक्षा पर्व में शामिल होने व अपनी राखियां सैनिकों तक पहुंचाने के लिए बच्चों में इतना उत्साह था कि उन्होंने राखियां खरीदने के बजाय उन्हें खुद बनाया। स्कूलों की शिक्षिकाओं ने भी उनका सहयोग किया। बच्चों ने कहा कि सीमा पर तैनात जो सैनिक देश की रक्षा करते हैं, उन्हें राखी भेजना हमारा कर्तव्य है।

देश की रक्षा के लिए तैनात सिपाहियों को रक्षा बंधन पर्व के दिन उनकी कलाई सूनी नहीं छोड़ना चाहिए। वे देश की खुशहाली व रक्षा के लिए कठिन परिस्थियों में भी दुश्मनों से लोहा लेते हैं। इसलिए उन्हें राखी भेजकर हमने यह संदेश दिया है कि उनके इस काम व कर्तव्य में पूरे देश की बहनें उनके साथ हैं।

सैनिकों के स्वास्थ्य की कामना

भाई-बहन का यह त्योहार सीमा पर देश की रक्षा कर रहे जवानों के लिए कुछ ज्यादा ही खास होता है। हम अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लेते हैं। सैनिक तो पूरे देश की रक्षा करते हैं। इसलिए हमने उनके लिए राखी व संदेश भेजा है। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को सलाम।