नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एटीम चोरी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ चोर एटीएम उखाड़ते नजर आ रहे हैं। मामला महाराष्ट्र के पुणे का है, जहां पर स्कॉर्पियो एसयूवी से चोरों ने एटीएम लूटा है। चोरों ने सिर्फ 1 मिनट 20 सेकेंड में पूरा एटीएम लूट लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।