10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉट ऑन वेब
VIDEO VIRAL: पेट्रोल पंप पर अचानक गाड़ी में लगी आग, इस महिला की दिलेरी देख रुक गईं सबकी सांसें
Play video

VIDEO VIRAL: पेट्रोल पंप पर अचानक गाड़ी में लगी आग, इस महिला की दिलेरी देख रुक गईं सबकी सांसें

वीडियो देखने पर पता चलेगा कि मामला चंद सेकंड का ही है लेकिन पेट्रोल पंप पर तैनात एक महिला कर्मचारी की दिलेरी और फुर्ती देख हर कोई हैरान रह गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 12:16 PM IST

नई दिल्ली। चीन की सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान और खौफजदा है। चीन की स्थानीय मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, वहां एक पेट्रोल पंप पर अचानक एक गाड़ी आग लग गई। वीडियो देखने पर पता चलेगा कि मामला चंद सेकंड का ही है लेकिन पेट्रोल पंप पर तैनात एक महिला कर्मचारी की दिलेरी और फुर्ती देख हर कोई हैरान रह गया। अगर महिला द्वारा समय पर आग पर काबू न पाया गया होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि गाड़ी पेट्रोल मशीन से थोड़ी दूरी पर ही खड़ी थी। जैसे ही गाड़ी से आग लगी तो कर्मचारी ने फौरन ही फायर एक्सटेंग्विशर लाकर तुरंत ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और आग पर काबू भी पा लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं पंप में महिला कर्मचारी के साथ अन्य चार लोग हैं। आग को देखते ही वे सब वहां से भाग खड़े होते हैं लेकिन महिला कर्मचारी ने दिलेरी दिखाई और वहीं डट कर आग बुझाई। जानकारी के लिए बता दें चीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।